खनन एवं खनिज सांख्यिकी
खनन एवं खनिज सांख्यिकी प्रभाग खनिज क्षेत्र पर सांख्यिकी हेतु एक नोडल अभिकरण के रूप में कार्य करता है । खनिज संरक्षण एवं विकास नियमावली (एमसीडीआर) 2017 के नियम 45 के तहत सभी खान मालिकों प्रबंधकों इत्यादि तथा खनिज आधारित व्यापारियों / निर्यातकों / स्टॉकिस्टों/ अन्त: उपयोग कर्ताओं को भारतीय खान ब्यूरो के साथ पंजीकरण (फार्म एम) कराना पड़ता है तथा निम्नलिखित समय-सारणी के अनुसार निर्धारित प्रपत्रों में निम्नलिखित विवरणियां प्रस्तुत करनी होती है -
- फार्म च 1 से च 3 में मासिक विवरणी : पिछले महीने के संबंध में प्रत्येक महीने की 10 तारीख के पहले (खान मालिकों, प्रबंधकों इत्यादि के लिए लागू)
- फार्म छ 1 से छ 3 में वार्षिक विवरणी : पिछले वित्तीय वर्ष हेतु प्रत्येक वर्ष की प्रथम जुलाई के पूर्व (खान मालिकों, प्रबंधकों इत्यादि के लिए लागू)
- फार्म ठ में मासिक विवरणी : पिछले महीने के संबंध में प्रत्येक महीने की 10 तारीख के पहले (खनिज आधिारित व्यापारियों/निर्यातकों/स्टॉकिस्टों अन्त: उपयोग कर्ताओं के लिए लागू)
- फार्म ड में वार्षिक विवरण : पिछले वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक वर्ष की प्रथम जुलाई के पूर्व (खनिज आधिारित व्यापारियों/निर्यातकों/स्टॉकिस्टों अन्त: उपयोग कर्ताओं के लिए लागू)
- विवरणियों के ऑन लाईन प्रस्तुतीकरण एवं संवीक्षा हेतु यहां क्लिक करें ।
- विवरणियों के ऑन लाइन प्रस्तुतीकरण हेतु दिशा निर्देश के लिए यहां क्लिक करें ।
- भारतीय खान ब्यूरो के साथ ऑन लाईन पंजीकरण हेतु क्या करें एवं क्या न करें के लिए यहां क्लिक करें ।
इन विवरणियों में नियोजन, उत्पादन, स्टाक, प्रेषण, बिक्री मूल्य, उपभुक्त पदार्थों के विस्तृत ब्यौरे इत्यादि पर डाटा समाहित रहते हैं । उक्त विवरणियों में आण्विक खनिज, ईंधन खनिज एवं गौण खनिजों का समावेश नहीं रहता है ।
खनन क्षेत्र पर सांख्यकी को बढ़ाने हेतु पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस पर उत्पादन डाटा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से तथा कोयला एवं लिग्नाइट पर उत्पादन डाटा कोयला, नियंत्रण कार्यालय से प्राप्त किया जाता है । विभिन्न खनिजों के निर्यात / आयात पर डाटा वाणिज्यिक आसूचना एवं सांख्यिकी (डीजीसीआईएस) के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त की जाती है । इसके अलावा, यह प्रभाग मासिक प्रकाशनों के माध्यम से कुछ धातुओं के लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) मूल्यों के संग्रहण तथा विभिन्न साधनों से कुछ अलौह धातुओं के घरेलू मूल्य एवं लघु खनिजों इत्यादि के उत्पादन डाटा में संलिप्त है ।
2. सांविधिक एवं गैर सांविधिक खनन क्षेत्र से संबंधित उपरोक्त तरीकों से संग्रहित डाटा का प्रक्रमण कियाजाता है,तथा भारतीय खान ब्यूरो की विभिन्न प्रकाशनों के भाग के रूप में प्रकाशित किया जाता है । निम्नलिखित सूचना मदों को नियमित आधार पर जारी किया जाता है,
(क) श्रेणियों द्वारा चयनित खनिजों के राज्यवार औसत बिक्री मूल्य जिसके लिए रायल्टी तथा मूल्य आधार पर प्रभारित किया जाता है तथा जो कुछ धातुओं के लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमआई) के साथ किसी अंतर्राष्ट्रीय तल चिह्न मूल्य से जुड़ा हुआ नहीं है ।
(ख) खनिज उत्पादन का मासिक सारांश तथा खनिज उत्पादन का आकलित मूल्य ।
(ग) आणिवक खनिजों को छोड़कर खनिज उत्पादन पर मासिक सूचकांक यह केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन पर मासिक सूचकांक (आईआईपी) का भाग है ।
(घ) श्रेणियों द्वारा 19 चयनित खनिजों के मासिक खनन पूर्व मूल्यों को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की गणना हेतु वाणिज्यिक एवं उद्योग मंत्रालय को प्रस्तुत किया जाता है ।
(ड.) खनिज क्षेत्र की सांख्यकी भी संबंधित केन्द्र सरकार मंत्रालय, राज्य सरकार एवं अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अभिकरणों को आवधिक रूप से प्रस्तुत की जाती है ।
3 प्रकाशन :
(क) खनिज उत्पादन की मासिक सांख्यिकी (एमएसएमपी):
यह एक मासिक प्रकाशन है जिसमें खनिज उत्पादन के सूचकांक खानों एवं राज्यों द्वारा खनिजों के उत्पादन और मूल्य श्रेणियों द्वारा खनिजों के उत्पादन और मूल्य श्रेणियों द्वारा खनिजों के राज्यवार औसत बिक्री मूल्य पर डाटा समाहित रहता है जिसके लिए यथामूल्य आधार पर रायल्टी प्रभारित िकया जाता है जो एल्यूमिनियम (एआई) ताम्र, लीड, निकेल टिन, जिंक हेतु किसी भी अंतर्राष्ट्रीय तल चिह्न मूल्य, लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) मूल्य से जुड़ा नहीं है तथा साथ ही स्वर्ण एवं चांदी राज्यों द्वारा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में केप्टिव एवं गैर केप्टिव उपभोग द्वारा लोह अयस्क के उत्पादन हेतु अन्य लंदन मूल्यों से भी नहीं जुड़ा है । प्रकाशन के मार्च अंक में पिछले दो वर्ष हेतु वार्षिक डाटा तथा निर्यात आयात डाटा पर कुछ अतिरिक्त सूचना समाहित है ।
नवीनतम खनिज उत्पादन की मासिक सांख्यकी हेतु यहां क्लिक करें।
इस वार्षिक प्रकाशन में एमसीडीआर 1988 के सीमाक्षेत्र में विभिन्न खनिजों के संबंध में पुन: प्राप्य भंडार, जीवन सूचकांक, पट्टाक्षेत्र,पट्टों की संख्या, क्षेत्रों, राज्यों, केप्टिव एवं गैर केप्टिव खानों तथा श्रेणियों द्वारा खनिज उत्पादनपर खनिजवार मूलभूत सूचना प्रस्तुत किया जाता है । इसमें नियोजन, उपभोग, स्टाक, निर्यात एवं आयात (देशवारएवं घरेलू) तथा प्रमुख खानों इत्यादि से संबंधित समयबद्ध डाटा / सूचना भी समाहित रहती है ।
खनिज के नवीनतम सांख्यिकीय प्रोफाइल के लिए यहां क्लिक करें
(ग) भारतीय खनिज उद्योग एक झलक :
यह वार्षिक प्रकाशन एक रेडी रिकनर है जिसमें खनिज उत्पादन के मूल्य, खनिज उत्पादन का सूचकांक, निर्यात एवं आयात, वन रोपण, खनन पट्टे, महत्वपूर्ण खनिजों एवं धातुओं के उत्पादन पर समयबद्ध डाटा समाहित रहते हैं । इसमें महत्वपूर्ण खनिजों निर्यात एवं आयात (गुणवत्ता एवं मूल्य), संभावित उपभोग, खानों में नियोजन, खनिजों का उपभोग, खनिज आधारित उत्पादों का उत्पादन एवं खनन मशीनरी भी शामिल रहती हैं ।
नवीनतम एक नजर में भारतीय खनिज उद्योग हेतु यहां क्लिक करें
(घ्) वार्षिक खनिज वर्ष पुस्तक (आईएमवायबी)
यह प्रकाशन खनन एवं खनिज सांख्यिकी प्रभाग तथा खनिज अर्थशास्त्र प्रभाग के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है । यह खनिज आधारित उद्योगों, खनिज उत्पादन, भंडार, विदेशी व्यापार इत्यादि पर विभिन्न सूचना / डाटा प्रदान करता है ।
नोट : उक्त प्रकाशन मुख्य संपादक, आईबीएम प्रेस, भारतीय खान ब्यूरो, इंदिरा भवन, सिविल लाईन्स, नागपुर -440 001 महाराष्ट्र, भारत से प्राप्त किया जा सकता है ।
आगे के ब्यौरे के लिए कृपया संपर्क करें
निदेशक (सांख्यिकी)
पांचवा तल, ब्लाक डी इंदिरा भवन सिविल लाईन्स,
नागपुर - 440 001 (भारत)
टेलीफोन नं0 - 91-712-2564934 / 91-712-2562276
फैक्स नं - 91-712-2564934
ई-मेल - mms@ibm.gov.in
